Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़

बाराबंकी: युवक की हत्या कर शव एसयूवी में छोड़ा, गाड़ी पर लगा मिला भाजपा का झंडा, शव की पहचान हुई

Reported By : Padmavat Media
Published : April 19, 2022 4:24 PM IST

बाराबंकी: युवक की हत्या कर शव एसयूवी में छोड़ा, गाड़ी पर लगा मिला भाजपा का झंडा, शव की पहचान हुई

बाराबंकी के जैदपुर में युवक की हत्या कर आरोपी नहर किनारे एसयूवी में शव को छोड़कर फरार हो गए। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर शव बाहर निकाला। शव खून से लथपथ था। मामले की जांच की जा रही है। एसयूवी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है।

युवक की पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही निवासी जगतपाल के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है जिसके विवाद में युवक की हत्या की गई। हत्यारों ने एसयूवी को नहर के किनारे खड़ी कर शव में उसमें छोड़ दिया।

जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर नहर के किनारे एक एसयूवी मंगलवार की सुबह खड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब 6:00 बजे पहुंची जैदपुर पुलिस ने लॉक तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ एक युवक का शव चादर से ढका मिला। जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।

जांच में पता चला कि युवक लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही गांव का निवासी जगतपाल (40) है। एसयूवी युवक की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड पाई गई। गाड़ी में बैंक पासबुक और चेक आदि मिलने से मामला प्रॉपर्टी से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर घटनास्थल की जांच की।

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नहर किनारे खड़ी टाटा सफारी का लॉक तोड़कर अंदर देखा गया तो युवक की लाश बरामद हुई है। जिसकी पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई

Padmavat Media

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी में सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने देवाराम आडानिया

Padmavat Media

कोटा में सहकर्मी पर हमला करने वाले हेड कांस्टेबल को किया राज्य सेवा से बर्खास्त

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!