Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

बिलग्राम में बीजेपी नगर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Reported By : Padmavat Media
Published : August 1, 2021 6:17 PM IST

बिलग्राम में बीजेपी नगर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी की बिलग्राम नगर की कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा सभा चुनाव के सम्बंध में चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी रामबहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुशीराम यादव के द्वारा हुई। कार्यक्रम का संचालन विद्यारतन द्विवेदी ने किया । बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ साथ नगर में कार्यकर्ताओं के साथ हो रही समस्याओं को भी रखा गया। कार्यक्रम में रामबहादुर सिंह ने सभा मे उपस्थित लोगों से कहा नगर में कार्यकर्ताओं के साथ या अन्य किसी के साथ कोई भी समस्या या कोई उत्पीड़न अगर होता है उसके लिए मुझे बताए और किसी भी समस्या को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु से मिलकर समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के साथ मे भाजपा नगर कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिलग्राम नगर पालिका की पूर्व नगर अध्यक्ष मालती रमन गुप्ता एवं उनके पति राजारमन गुप्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: आज मीन राशिवालों को होगा बड़ा फायदा, कन्या राशि के काम में आएंगी रुकावटें

Padmavat Media

नईझर की वर्षा तेली ने 12 वीं कला वर्ग में 76.20% प्रतिशत बनाएं। 

Padmavat Media

नेम सिंह सिसोदिया बने क्षत्रिय करणी सेना के सोशल मीडिया में राष्ट्रीय कन्वीनर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!