Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ब्लॉक गिर्वा का युवा महोत्सव 31 को

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2023 11:38 AM IST

ब्लॉक गिर्वा का युवा महोत्सव 31 को

उदयपुर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए आयोजित राजस्थान युवा महोत्सव के तहत उदयपुर जिले के गिर्वा ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन सोमवार 31 जुलाई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में होगा। गिर्वा सीबीईओ कुंज बिहारी भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन के लिए गिर्वा ब्लॉक से कुल 2070 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। इस आयोजन के तहत समूह लोक नृत्य, एकल लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, एकल गीत सहित लगभग 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। समूह लोक नृत्य एवं लोक गायन में वाद्य यंत्र प्रतिभागी को साथ लाने होंगे। शास्त्रीय नृत्य एकल की प्रस्तुति से पूर्व नृत्य संबंधी जानकारी का संक्षिप्त विवरण तीन प्रति में जमा करवाना होगा। फोटोग्राफी की थीम पर्यावरण है। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त गाइडलाइन के अनुसार आयोजित इस युवा महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अवसर मिलेगा।

Related posts

उदयपुर में द मॉरल शॉपी की भव्य प्रदर्शनी जनवरी में आयोजित होगी | नारी शक्ति व स्वदेशी उत्सव

Padmavat Media

चातुर्मास की शुरुआत हो रही है, ४ महीना सम्पूर्ण धर्म ध्यान करने का अनमोल अवसर आया है । आप को पवन जैन पदमावत का जय जिनेंद्र।

Padmavat Media

बस्सी में आचार्य गिरनार सागर महाराज के सानिध्य में हुई चातुर्मास मंगल कलश स्थापना

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!