Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भरतपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 हजार से ज्यादा ढक्कन बरामद

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 3, 2021 8:21 AM IST
Updated : July 4, 2021 4:23 AM IST

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर के कुम्हेर में अब तक सिर्फ देशी हथकड़ शराब ही बनाई और बेची जाती थी, लेकिन अब यहां बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब भी बनाकर बेची जा रही है. जिसका खुलासा आज भरतपुर पुलिस की एसओजी व कुम्हेर थाना पुलिस की जोइंट कार्यवाही के बाद हुआ. जब पुलिस ने विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड के 10 हजार से अधिक रेपर व ढक्कन बरामद किए, जिनके नाम से यहां नकली अंग्रेजी शराब बनाकर बेची जा रही थी. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गरफटर किया है.

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई के निर्देशन में कुम्हेर कस्बे के पास जगलो में विभिन्न ब्रांडों की नकली अंग्रेजी शराब बनाने के लिए ढक्कनों और रैपरों को जप्त करते हुए रीठौटी निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब बनाने वाले यूएसएल यूवी ग्रुप लिमिटेड कम्पनी के गुडगांवा स्थित कार्यालय से आए कर्मचारी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कुम्हेर क्षेत्र में उनकी कम्पनी की अंग्रेजी शराब के नाम पर बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब बनाकर बेची जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया तो उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए. जिस पर शनिवार की दोपहर को एसओजी, कुम्हेर थाना पुलिस को साथ लेकर की गई कार्यवाही को अंजाम दिया गया तो कुम्हेर के पास जंगलों में नकली अंग्रेजी शराब रॉयल स्टिक, मॉक डबल, ब्ल्यू इम्पीरियल सहित अन्य अंग्रेजी ब्रांडों के करीब नकली दस हजार ढक्कन और रैपरों को जप्त करते हुए रिठोटी निवासी लाला को  गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि कुम्हेर कस्बे के छापर मौहल्ला सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में बड़े पैमाने पर नकली देशी और अंग्रेजी शराब ठेकों की आड़ में गांवों में बनी अवैध ब्रांचों पर बेची जा रही है.

Related posts

राज्य के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल गांधीनगर के जीडीएम कोबावाला हाई स्कूल में पहुंचे।

Padmavat Media

उदयपुर की स्वच्छता और पर्यटन की छवि पर संकट: पर्यटन हितधारकों व आम शहरियों ने विधायक ताराचंद जैन को सौंपा मांग-पत्र और चर्चा की 

Padmavat Media

सुजीत की पढ़ाई के लिए अंत्योदय फाउंडेशन,मुंबई ने बढ़ाए मदद के हाथ

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!