Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राशिफल

मंगल और शुक्र कर्क राशि के घर, जानिए असर कैसा होगा जिंदगी पर

Reported By : Padmavat Media
Published : June 30, 2021 6:19 AM IST

कर्क राशि में शुक्र मंगल की युति कुछ राशि वालों को करेगी परेशान, कुछ राशियां होंगी मालमाल 

1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। विद्याध्ययन से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा। बटुक वर्ग आनन्दित रहेगा।

2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी।
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी।
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व सम्बन्धियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी।
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे।
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्पत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से उच्चाटन होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। त्वचा संबंधी कोई रोग होने की संभावना है। वाणी से हानि होगी।
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कर्यों असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार धन प्राप्ति के योग हैं। चारों दिशाओं से सफलता और प्रसन्नता के समाचार मिलेंगे…।  मनचाही तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। रिश्तेदारों से प्रशंसा मिलेगी। वर्चस्व बढ़ेगा।
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।

Related posts

Bpvm सराडा में पूरे पैनल पर करेगा उम्मीदवारी

Padmavat Media

नयागांव में त्पस्वियो के उपवास से धर्ममयी हुआ नगर

Padmavat Media

जैन मंदिरों में चोरियां करने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 9 लोगों को पकड़ा है 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!