Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

महामहिम के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर लें:- जिलाधिकारी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 31, 2021 6:17 PM IST

 

कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकाल नियम का शतप्रतिशत पालन किया जाये:- अविनाश कुमार

हरदोई, महामहिम राज्यपाल के 05 अगस्त 2021 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ब्लाक बावन के डा0 राम मनोहर लोहिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय अल्लीपुर में संचालित वृद्वाश्रम एवं ब्लाक टड़ियावां के सर्वोदय आश्रम आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।डा0 राम मनोहर लोहिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय में महामहिम जी के वृद्वों के सम्बन्ध में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विद्यालय के संस्थापक/प्रबन्धक डा0 सुशील चंद त्रिवेदी से जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि महामहिम जी कार्यक्रम में समिति लोगों को ही आमंत्रित किया जाये और कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का शतप्रतिशत पालन करायें तथा खराब मार्ग आदि की समय से मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ब्लाक टड़ियावां के सर्वोदय आश्रम में प्रस्तावित महामहिम जी के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आश्रम की प्रचार्य उर्मिला श्रीवास्तव से जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर उसी के अनुसार महामहिम जी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराये और महामहिम की सभा में 30 से अधिक लोगों को आमंत्रित न करें तथा कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकाल के तहत लोगों की बैठने की व्यवस्था करायें। सर्वोदय आश्रम में पेड़ों की टहनियों एवं झाड़ियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन को निर्देश दिये कि संबंधित बीडीओ के माध्यम से आश्रम की झाड़ियों के साथ सड़क के दोनों तरफ सफाई की विशेष व्यवस्था करायें।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ हरियावां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सलूम्बर पुलिस ने शातिर साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

जल बिहार मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की महिला सेल जिला अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर ने गौ माता को हरा चारा खिलाय

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!