Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

ये भी कोई वजह है! ‘पत्‍नी की चमड़ी रहती है…’ पत‍ि ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक

Reported By : Padmavat Media
Published : March 3, 2023 1:48 PM IST
17_02_2019-17bly1_18959436_12160

ये भी कोई वजह है! ‘पत्‍नी की चमड़ी रहती है…’ पत‍ि ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक

छत्तीसगढ़ : शादी के महज एक महीने बाद ही पति ने पत्नी को मायके छोड़ा द‍िया और दो महीने बाद कॉल करके तीन तलाक दे द‍िया. मामले में पीड़ित महिला ने न्यूज 18 से खास बातचीत की और बताया क‍ि जो मेरे साथ हुआ और किसी के साथ न हो. इस्लाम में भी एक साथ तीन तलाक बोलना गुनाह है. पीड़िता ने बताया क‍ि उसकी चमड़ी शुष्क रहती है जोकि एक स्किन की बीमारी है, जिसके कारण उसके पत‍ि ने उसे तीन तलाक दिया है. पीड़ित महिला के परिवार में कमाने वाला एक ही व्यक्ति है, जिससे उसके कंधों पर अब 5 लोगों का भार है.

आपको बता दें कि पूरा मामला मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नम्बर 20 मानी मोहल्ला का है, जहां नसीमा बनो की निकाह रायपुर निवासी मोहम्मद शमीम से हुआ था. शादी के एक माह बाद ही पत्नी को मायके छोड़ गया और यह बोला क‍ि उनकी बेटी को स्किन की बीमारी है और उसको इलाज करवाओ. वहीं दो माह बीतने के बाद पति ने कॉल किया और तीन बार तीन तलाक कह कर निकाह तोड़ दिया.

इसके बाद पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया और आरोपी पति को पुलिस ने रायपुर निवास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया.

पूरे मामले में पीड़ि‍ता न्याय की गुहार लगाई और न्यूज 18 से बात कर कहा क‍ि मुझे इंसाफ दो और जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो ऐसा कठोर सजा मिले. साथ ही भरण पोषण के लिए गुहार लगा रही है.

Related posts

रिम्स ब्लड बैंक से नहीं मिला ब्लड का लेखा जोखा – आर आर मेहता

Padmavat Media

गौ रक्षा हिंदू दल उदयपुर के मनोज चौधरी को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया

Padmavat Media

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर आपसे में भीड़े दो पक्ष, दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!