Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
करिअरगुजरातटॉप न्यूज़देशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यशिक्षा

रोड पर भीख मांगने वाले व खिलोने बेचने वाले बच्चों का सहारा बने अनिल शर्मा

Reported By : Padmavat Media
Published : March 4, 2022 10:31 PM IST
Updated : March 4, 2022 10:32 PM IST

रोड पर भीख मांगने वाले व खिलोने बेचने वाले बच्चों का सहारा बने अनिल शर्मा

अहमदाबाद / जितेंद्रकुमार संत संवाददाता :  पिछले 6 साल से झुपड़ियो में व रोड पर सोने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आगे आए अनिल शर्मा ।

उनका का कहना है की शिक्षा हर बच्चे का हक है । भीख मांगने वाले हाथों में किताब देने के सपने को साकार करने के लिए प्रेरणा जन सहयोग फाउंडेशन नाम की संस्था बनाई गई है। संस्था द्वारा अहमदाबाद में 2 स्लम स्कूल बनाये हुए हैं ।

व 2 चलते फिरते स्कूल वैन का संचालन भी संस्था द्वारा किया जा रहा है । भीख मांगने वाले बच्चों को स्लम स्कूल में पढ़ाई के अलावा खेलने के लिए खिलौने भी दिये जाते है । व पौस्टिक भोजन भी बच्चों को दिया जाता हैं । 6 साल से सैकड़ों बच्चों को स्लम एरिया में बने स्कूल में तैयार कर स्कूल भेजा जा रहा है ।

जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके । गरीब बेबस हर बच्चे के हाथ में भीख के कटोरे की जगह किताब पैन देने का सपना सच हो सकता है । अगर हर नागरिक भीख मांगने वाले व बाल मजदूरी कर रहे बच्चे की शिक्षा के लिए आगे आए । ओर राष्ट्र निर्माण के लिए हमे देश भर में गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल करनी चाहिए ।

Related posts

भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याणक पर्व

नशा मुक्ति का संकल्प और महिला अधिकारों की जानकारी, नाई में जागरूकता शिविर आयोजित

Padmavat Media

राठौड़ मेवाड़ जनशक्ति दल के मार्गदर्शक मनोनित

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!