Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

लिफ्ट के बहाने पड़ोसी ने किया नाबालिक का शिकार, सूने मकान में ले जाकर रेप

Reported By : Padmavat Media
Published : September 19, 2022 1:51 PM IST

लिफ्ट के बहाने पड़ोसी ने किया नाबालिक का शिकार, सूने मकान में ले जाकर रेप

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के 87 जीबी गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर कुमार, को 87 जीबी गांव से गिरफ्तार किया गया है.

थानाधिकारी फुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2022 को अनूपगढ़ पुलिस थाने में एक युवक ने मामला दर्ज करवाया था, कि 16 सितंबर 2022 को वो अपने चाचा के पास गांव 72 जीबी आया हुआ था. उसके चाचा की 16 वर्षीय बेटी, अपनी दादी के साथ अनूपगढ़ बाजार में किसी काम के लिए आई थी.

शाम तक जब उसकी चचेरी बहन घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी बहन की तलाश की, मगर उसे कहीं भी पता नहीं चला, जबकि उसकी दादी उसकी बहन को वापस गांव जाने के लिए कहकर घड़साना चली गई थी. थानाधिकारी ने बताया कि दर्ज मामले में लिखवाया गया है कि 17 सितंबर सुबह-सुबह 7 बजे, 16 वर्षीय लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन पर दुष्कर्म के घटना की जानकारी दी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पब्लिक पार्क के सामने गणेश मंदिर के पास 87 जीबी गांव के किशोर कुमार ने लड़की को रायसिंहनगर चौराहे तक लिफ्ट देने की बात कही जिसे नाबालिक लड़की ने मान लिया. जब किशोर कुमार ने लड़की को रायसिंहनगर चौराहे पर नहीं उतारा, तो नाबालिग लड़की ने उसका विरोध किया.

मगर किशोर कुमार उसे  87 जीबी गांव के एक सूने घर में ले गया. जहां नाबालिक लड़की के साथ किशोर कुमार ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी. जांच अधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया.

Related posts

हरीश सालवी को चिकित्सा विभाग का जिला स्तरीय सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

Padmavat Media

अंगदान जीवन दान की शपथ

Padmavat Media

ग्राम पंचायत चावण्ड में हुआ घर-घर कचरा संग्रहण हेतु ई रिक्शा का उद्घाटन।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!