Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले सौंपा ज्ञापन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2021 9:10 PM IST

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले सौंपा ज्ञापन

हरदोई । भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान हरदोई जिला अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष शाहाबाद विष्णु पाल सिंह की अगुवाई में विद्युत कटौती से संबंधित सिटी मजिस्ट्रेट व अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड SE हरदोई को सौंपा ज्ञापन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती से संबंधित सप्लाई ना मिल पाने से किसानों में रोष किसानों का कहना है शासन की तरफ से 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए वहीं पर अधिक से अधिक विद्युत सप्लाई 8 से 10 घंटे मिल पाती है समस्या को लेकर विद्युत उप केंद्र राभा जेइ से संपर्क करने से जेइ के द्वारा बताया गया कि राभा से हरियावा पावर हाउस व मन्ना पुरवा 33 किलोवाट लाइन लगभग 36 से 38 किलोमीटर लंबी होने के कारण पूरी लाइन जर्जर है जिससे आए दिन फाल्ट रहती है विभिन्न समस्याओं को लेकर रखी मांग राभा पावर हाउस 33 के वी लाइन इटौली 33 के वी जोड़ने को जोकि पिहानी में स्थित है राभा 33kv भी पिहानी में स्थित है किसानों ने बताया खाली एक पोल से दूसरे पोल पर जंपर डरने की आवश्यकता है जिससे लाइन चालू हो जाएगी विद्युत अधिकारी हरदोई ने किसानों को आश्वासन दिया है 1 हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा यदि समस्या का निस्तारण 1 हफ्ते के नहीं किया गया तो किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक किसान मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बड़ी महापंचायत करने पर विवश होंगा विष्णु पाल सिंह तहसील अध्यक्ष शाहबाद तहसील सचिव जुबैर पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सैफ अली खान उर्फ राजा प्रशांत कुमार कनौजिया त्रिवेणी दयाराम भारत आदि दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे

Related posts

गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधिक्षक उदयपुर से की मुलाकात

Padmavat Media

जयसमंद झील बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया

Padmavat Media

जन संघर्ष विराट पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!