Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशराजस्थान

शहीद मेजर मुस्तफा बौहरा का पार्थिव देह पहुंचा उदयपुर, सैन्य प्रोटोकॉल के साथ कब्रिस्तान रवाना

Reported By : Padmavat Media
Published : October 23, 2022 9:19 PM IST

शहीद मेजर मुस्तफा बौहरा का पार्थिव देह पहुंचा उदयपुर, सैन्य प्रोटोकॉल के साथ कब्रिस्तान रवाना

उदयपुरः अरुणाचल में शहीद हुए मेजर मुस्तफा बौहरा का पार्थिव देह रविवार शाम 6 बजे उदयपुर पहुंचा. दिल्ली से रवाना हुए पायलट मुस्तफा बोहरा के पार्थिव देह को डबोक एयरपोर्ट पर सैन्य प्रोटोकॉल के तहत खंजीपीर स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना किया गया. एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली और कई लोगों ने मुस्तफा बोहरा अमर रहे के नारों के साथ विदा किया.

जैसा पता है कि अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरान राजस्थान के 4 जवान शहीद हुए थे,

जिनमें से उदयपुर के मुस्तफा बोहरा भी एक हैं. मेजर मुस्तफा बोहरा के पार्थिव देह को जैसे ही डबोक एयरपोर्ट लाया गया. तो उनके माता-पिता के साथ मंगेतर भी कैफीन से लिपट कर रोने लगी. जहां मौजूद सेना के जवानों के साथ मेजर मुस्तफा के परिजन और अन्य लोगों ने नम आंखों से विदाई दी. मेजर बोहरा के पार्थिव देह को एयरपोर्ट से सीधा खंजीपीर स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा. जहां सैन्य सम्मान के बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.

बहन की जनवरी में हुई थी सगाई, अप्रैल में थी शादी

मेजर मुस्तफा की जनवरी माह में अपने चचेरी बहन की शादी में उदयपुर आए थे.

इस दौरान उदयपुर में सगाई हुई थी. अप्रैल महीने में मुस्तफा की शादी होने वाली थी. दोनों ही परिवारों की ओर से शादी के आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थी. परिवारजनों का कहना है कि शादी को लेकर मुस्तफा भी काफी उत्साहित थे और उन्होंने अपनी शादी के लिए कई प्लान भी बना रखे थे. लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया.

Related posts

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया

Padmavat Media

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने ब्लैक टैक्स फिटनेसियम का किया उद्घाटन

Padmavat Media

गौ रक्षा हिंदू दल उदयपुर के मनोज चौधरी को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!