Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सर्सिया में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ 

Reported By : Padmavat Media
Published : September 12, 2022 7:20 PM IST

सर्सिया में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक सराडा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को एनके स्टेडियम सरसिया में पूर्व सलूंबर विधायक एवं सराडा प्रधान बसंती देवी मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ, उद्घाटन मैच में प्रधान बसंती देवी मीणा ने वॉलीबॉल को सर्विस कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 1185 खिलाड़ियों ने भाग लिया उद्घाटन मैच वॉलीबॉल में पुरुष वर्ग पाल निंबोदा बनाम नठारा के बीच हुआ जिसमें पाल निंबोदा टीम विजेता रही, खो-खो वर्ग महिला थाणा व डेलवास टीम सेमीफाइनल में पहुंची,वॉलीबॉल महिला वर्ग में सगतडा टीम फाइनल में पहुंची,कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति दात्री परिषद सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने की, विशिष्ट अथिति जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा,कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी,विकास अधिकारी दयाचंद यादव, तहसीलदार कृति भारद्वाज, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मेनारिया, जिपस केशव लाल कटारा,पंसस विष्णु प्रसाद मीणा, नठारा सरपंच फुल शंकर मीणा, खरबर ए सरपंच मुकेश मीणा, सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्जा, पाल सराडा सरपंच प्रतिनिधि लालूराम मीणा, पंसस देवी लाल पटेल, देवीलाल मेघवाल, ख़रबर बी सरपंच जीवतराम मीणा, डेलवास सरपंच पन्ना लाल मीणा, कातनवाडा सरपंच धनराज मीणा,सरसिया सरपंच ललित मीणा, निंबोदा सरपंच बालूराम मीणा,एसीबीओ चंपालाल व्यास, एस सी अध्यक्ष शिवराम मेघवाल, आयोजन कार्यक्रम के शारीरिक शिक्षक मुख्य निर्णायक महेश चंद्र पाटीदार, नाना लाल पटेल, खेमराज कुम्हार, गजेंद्र सिंह शक्तावत मंजू मीणा, हीरामणी मीणा सहित करीब चालीस शिक्षक अन्य जनप्रतिनिधि गण, अन्य विभागों के कर्मचारी गण, शिक्षा विभाग के स्टॉफ गण सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Related posts

नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ हैवान शख्स खेत में करता रहा लगातार रेप, अब बच्ची हुई प्रेग्नेंट

Padmavat Media

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का शिल्पग्राम उदयपुर दौरा | “विकास करें, मगर विरासत को न छोड़ें”

Padmavat Media

लेकसिटी में हुआ ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो’

Leave a Comment

error: Content is protected !!