Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशधर्म-संसारराजस्थान

साधु को सांसारिक मोह माया से परे रहकर सरल जीवन जीना चाहिए- विष्णु स्वरुपजी महाराज

Reported By : Padmavat Media
Published : January 30, 2023 5:55 PM IST

साधु को सांसारिक मोह माया से परे रहकर सरल जीवन जीना चाहिए- विष्णु स्वरुपजी महाराज

सांथू के बाबा रामदेव मंदिर में हुआ वार्षिक ध्वजारोहण

रिपोर्ट: जगमाल सिंह राजपुरोहित, जालोर
मोदरान । निकटवर्ती सांथू गांव के श्री गायत्री आश्रम में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सोमवार को मंदिर के महाराज विष्णु स्वरूपजी महाराज व सारणेश्वर महादेव मंदिर के महंत रणछोड़ पुरीजी महाराज के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। मंदिर के विष्णु स्वरूपजी महाराज ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ इस मौके विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस मौके महाराज ने कहा कि जहां मंदिर का निर्माण होता है वहां धर्म की स्थापना होती हैं वर्तमान में लोगों में धर्म के प्रति आस्था कम होती जा रही हैं ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने से धर्म के प्रति भावना जागृत होती हैं उन्होंने कहा कि सच्चे साधु को सांसारिक मोह माया से परे रहकर सरल जीवन जीना चाहिए एवं समय-समय पर परोपकार के कार्य करने चाहिए इस अवसर पर शिवनाथ सिंह दहिया, जबर सिंह, देवी सिंह राजपुरोहित, हडमत सिंह दहिया, बागाराम, कन्ना राम समेत कई धर्मप्रेम मौजूद थे।

Related posts

धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण दिया

Padmavat Media

स्कूली बसों को पूरे मानको के अनुसार पूर्ण पाये जाने पर ही संचालन की अनुमति दी जायेः-जिलाधिकारी

Padmavat Media

कोटड़ा के देहरी गांव में महिला जागरूकता शिविर, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!