Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कड़वासरा का किया अभिनंदन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2022 2:19 PM IST
Updated : July 15, 2022 2:22 PM IST
  • पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले – कड़वासरा 

 

सिवाना – कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देवराज कडवासरा के पदभार ग्रहण करने पर विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ विधानसभा सिवाना की ओर से साफा व दुप्पटा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। देवराज कड़वासरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को पूर्णतः निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना से लेकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मेरा प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले। इस अवसर पर विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, भगाराम, राजेंद्र कुमार, जय वैष्णव सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related posts

सखियो की बाड़ी केन्द्रो पर मनाया गया योग दिवस

Padmavat Media

गर्भकल्याणक पर हूई पूजन आराधना, तीर्थंकर माता की हुई गोद भराई

Padmavat Media

मारवाड़ का भाईचारा एवं अपनापन विश्व के लिए पैगाम : गजसिंह

Leave a Comment

error: Content is protected !!