Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वास्थ्य विभाग के विशेष शिविरों में आज 274 लोगो को मिले दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:47 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:47 PM IST

स्वास्थ्य विभाग के विशेष शिविरों में आज 274 लोगो को मिले दिव्यांगता प्रमाणपत्र

कोटड़ा एवं बेकरिया में आयोजित शिविरों का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

उदयपुर/कोटडा/पदमावत मीडिया सतवीर सिंह पहाड़ा स्टेट हेड की रिपोर्ट,दिव्यांगता एवं सिलिकोसिस प्रमाणीकरण हेतु कोटड़ा में आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन आज मेडिकल बोर्ड ने सैकड़ों लोगों को दिव्यांगता के प्रमाणपत्र जारी किए। चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित इन विशेष शिविरों का एक ओर जहाँ लोगो ने जमकर लाभ उठाया वही दिव्यांग लोगो को स्थानीय स्तर पर ही अपने प्रमाण पत्र मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कुराहट एवं खुशी दिखाई दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि कोटड़ा एवं बेकरिया सीएचसी पर आयोजित शिविरों के दूसरे दिन आज 371 लोगो ने दिव्यांगता की जाँच हेतु शिविर में पंजीकरण करवाया। मेडिकल बोर्ड द्वारा इन लोगो की जांच कर 274 लोगो को शिविर स्थल पर ही प्रमाणपत्र जारी किए गए। 97 लोगो को आवश्यकता अनुसार उच्च स्तरीय जाँच हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Related posts

मुंबई की चॉल में एक रात ने बदल दिया जिंदगी का नजरिया

Padmavat Media

परसाद में आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए हजारों की संख्या में लोग

Padmavat Media

लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, पुलिस से झड़प, हिरासत में लिए गए

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!