Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

अज्ञात कारणों के चलते किशोर फांसी पर झूला हुई मौत

Reported By : Padmavat Media
Published : July 29, 2021 8:33 PM IST

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने की घटनाओं में दो की मौत सहोरिया बुजुर्ग गांव में अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय किशोर घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया तथा ग्रामसभा अठौआ मजरा कोइली पुरवा में पैंतालीस वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी लगाई युवक का चार दिन पूर्व गांव के ही कुछ युवकों से हुआ था विवाद गांव में बना चर्चा का विषय।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहोरिया बुजुर्ग गांव में श्रीराम रैदास का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक अज्ञात कारणों के चलते कमरे के अंदर दोपहर लगभग 3:30 बजे छत के हुक में दुपट्टे से फांसी लगा ली जिससे अभिषेक की मौके पर मौत हो गई ग्रामीणों के अनुसार जिस समय अभिषेक ने फांसी लगाई उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था मृतक दो भाई तथा तीन बहने हैं । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना अहिरोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अठौआ मजरा कोईली पुरवा निवासी मृतक राकेश पुत्र प्रहलाद उम्र 45 वर्ष सुबह आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी राधिका व छः लड़के एक लड़की है जिनका रो रो के बुरा हाल है उन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि चार दिन पूर्व गांव के ही वीरेश पुत्र ब्रजराज कोहली पुरवा निवासी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाते हुए पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल मुंबई के तत्वाधान में 14 फरवरी को मुंबई में भक्ति समारोह

Padmavat Media

फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा डिजिटल साक्षरता बैठक रखीं -झाड़ोल

Padmavat Media

समाजसेवी और रक्तदाता अजय खतुरिया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!