Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अध्यापक राप्रावि आड़ाघर (गुड़ा)

Published : March 15, 2022 11:26 PM IST

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12 का विदाई समारोह आयोजित हुआ । समारोह का आगाज मां वीणा पाणी की पूजा अर्चना के साथ हुआ । विद्यालय परिवार ने अतिथियों का माला व ऊपरना ओढ़ाकर कर अभिनंदन किया । छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अध्यापक कृष्ण कुमार डामोर ने गीत ” हाथ जोड़े ने विनती करूँ हूँ काका , छोर ने भणावो काका …………..” प्रस्तुत कर अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने एवं ड्रॉपआउट को विद्यालय से जोडने में सहयोग के लिए अनुरोध किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार फनात ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कालूराम मालवीया, भूतपूर्व सैनिक कालूराम फौजी, भूतपूर्व सरपंच बंशीलाल बरंडा, हरीश,ईश्वर, रमेश,मगन,हेमाजी सहित अन्य अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मीणा द्वारा किया गया।

Related posts

प्रतापगढ़ में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, पुलिस ने किया गाइड लाइन को साइडलाइन

Padmavat Media

गौ माता के साथ यौनाचार करने वाले अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तथा धर्मांतरण को रोकने के संबंध में

Padmavat Media

राष्ट्रीय माहिला जागृति मंच ने कैंसर पीड़ितो  के लिए किए केश दान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!