Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कहानी & फनी जोक्सटॉप न्यूज़

“अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना” इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग करके बताओ।

Reported By : Padmavat Media
Published : September 6, 2021 11:35 PM IST

एक स्कूल में शिक्षा विभाग से निरीक्षण के लिए अधिकारी आया। वह एक हिंदी कक्षा में गया और अध्यापिका से पूछने लगा “अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना” इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग करके बताओ।

कुछ सोचकर अध्यापिका बड़े आत्मविश्वास से बोली- “मैंने अपनी बेटी को दसवीं कक्षा में मोबाइल दिला कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।“

निरीक्षक बोला “यह तो जानबूझ कर कुएं में कूदने जैसी बात हुई, पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाली नहीं। कोई और वाक्य प्रयोग बताओ।”

अध्यापिका कुछ क्षण सोचते हुए, “रमेश ने अपनी पत्नी को अपना क्रेडिट कार्ड देकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।”

निरीक्षक फिर बोला- “इसे तो ‘मजबूरी का नाम महात्मा गांधी’ कहेंगे । बीवी को क्रेडिट कार्ड देना पति की न टाली जा सकने वाली मजबूरी होती है, कोई सटीक वाक्य प्रयोग बताओ।”

बहुत सोच विचार कर अध्यापिका को अपने पति की कहीं एक बात याद आई वह बोली- “कल ही मेरे पति कह रहे थे कि तुम्हारी सुंदरता पर रीझकर मैं तुमसे शादी कर बैठा और अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली।”
निरीक्षक जोर जोर से हंसने लगा और बोला, “यह तो ‘आंख का अंधा नाम नैनसुख’ का उदाहरण है।”

अब तो अध्यापिका का भी पारा चढ़ गया और वह गुस्से से बोली – “इस स्कूल में टीचर बनकर मैंने अपने पैरों पर कुल्हाडी मार ली।”
निरीक्षक फिर बोला “यह तो ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ वाली बात हुई, इसमें कुल्हाडी कहाँ है?”

अब तो अध्यापिका का भी सिर घूम गया और वह गुस्से से फट पडी- “मेरे साथ ज्यादा तीन-पाँच मत करो वरना तुम्हारी राई का ऐसा पहाड़ बनाऊंगी कि दिन में तारे नज़र आ जाएंगे। चुपचाप यहां से नौ दो ग्यारह हो जाओ वरना आज…, अभी…, इसी जगह, सांप भी मरेगा और लाठी भी टूटेगी…।”

उसका रौद्ररूप देख निरीक्षक घबरा गया,

“ओह, लगता है आज मैंने गलती से अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली”

Related posts

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी में सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने देवाराम आडानिया

Padmavat Media

श्री परम पूज्य साध्वीजी दिव्य प्रभा जी के 71 वें वर्ष एवं श्रेणी तपतारणा निर्मित श्री आदि शुशील दिव्य बालिका मंडल कल्याण द्वारा कर्जत नगर मे भव्य आयोजन ।

Padmavat Media

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिऐ आराधना सेवा ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में सकाेरे वितरित 29 अप्रैल को किया जाएगा

Padmavat Media

1 comment

Anonymous 11/11/2025 at 7:31 PM

Apne pero par kulhadi marna is muhavare par vakya batai h

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!