Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

केलवा थाना की बड़ी कार्रवाई: नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ का सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : February 26, 2026 11:07 AM IST

थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ की तत्परता से पकड़ी गई नकली नोट फैक्ट्री, गौशाला समिति ने किया सम्मान

राजसमंद। जिले के जेतपुरा गांव में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर केलवा थाना पुलिस ने सजगता और सक्रियता का परिचय दिया है। इस सराहनीय कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले नवागत थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ का श्री लक्ष्मीनारायण गौशाला सेवा समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाली नोट छापने जैसे गंभीर अपराध का पर्दाफाश किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

समिति ने कहा कि इस प्रकार की सतर्क पुलिसिंग से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव उत्पन्न होता है। नकली नोटों का कारोबार न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए भी गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई समाजहित में एक अनुकरणीय कदम है।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और समिति सदस्यों ने थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष, प्रभावी एवं दृढ़ कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

एलन उदयपुर ओरियंटेशन में शामिल हुए 2 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पेरेन्ट्स 

गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए उदयपुर में समाज सेवक हर रोज बना रहे 40 किलो औषधीय लड्डू

Padmavat Media

अज्ञात युवक की हत्या के मामले में पाटिया पुलिस ने किया खुलासा आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!