Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रिंस सिंह पटेल

Reported By : Padmavat Media
Published : February 25, 2022 6:07 PM IST

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रिंस सिंह पटेल

मुंबई: एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल द्वारा संस्था का विस्तार करते हुए संस्था में युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह पटेल को बनाते हुए एक माह के अन्दर संपूर्ण भारत क्षेत्र में संस्था में युवा सेल का गठन करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही प्रिंस सिंह पटेल ने बताया एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें गर्व है और उन्होंने अपनी संस्था को हार्दिक धन्यवाद दिया है साथ ही प्रिंस सिंह पटेल ने बताया युवाओं के लिए हमेशा तत्पर है जल्द ही संपूर्ण भारत क्षेत्र में जागरूक युवाओं को संस्था में जोड़कर कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मीडिया सेल के विप्लव कुमार जैन आदि संस्था के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने में प्रिंस सिंह पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त आशय की जानकारी समाज सेवकी लक्ष्मी ठाकुर नाथद्वारा ने दी ।

Related posts

कुंभलगढ़ में बनेगा राजस्थान का पांचवां टाइगर रिजर्व ! NTCA ने बनाई एक्सपर्ट्स की कमेटी

Padmavat Media

पर्यावरण को बचाने प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करें-कलासुआ 

Padmavat Media

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष बाठेडा ने किया विस्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!