Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़विदेश

कनाडा में झुलसा देने वाली गर्मी, टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, कूलिंग सेंटरों पर उमड़ी भीड़

Reported By : Padmavat Media
Published : July 1, 2021 8:12 AM IST

कनाडा में झुलसा देने वाली गर्मी, टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, कूलिंग सेंटरों पर उमड़ी भीड़

वैंकुवर। अमेरिका और कनाडा में भीषण गर्मी से बुरा हाल है। कनाडा में बुधवार को तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज लू की वजह से सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इस सप्‍ताह के पहले देश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि उत्‍तरी-पश्चिमी अमेरिका और कनाडा में उच्‍च दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से दोनों ही देशों में लू चल रही है। 10 हजार साल में पहली बार हीट डोम प्रभाव कनाडा पर पड़ा है। इडाहो, ओरेगन, पूर्वी वॉशिंगटन समेत कई अमेरिकी राज्यों के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

स्कूल और वैक्सीन सेंटर बंद : भीषण गर्मी की वजह से कनाडा में स्कूल और वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिए गए हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने इस मामले में अलर्ट भी जारी किया है। सड़कों पर पानी के फव्वारे लगाए हैं, एसी वाले स्थानों पर भीड़ बढ़ गई है। सरकार ने भी कूलिंग सेंटर भी बनाए गए हैं जिसमें लोग अपना समय बिता रहे हैं।

गर्मी ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड : कनाडा मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्मी ने 84 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना काल में राहत मिलने के बाद लोग बाहर घूमने जाने की तैयारी में थे लेकिन झुलसा देने वाली गर्मी की वजह से वे अपने घरों में रहने को मजबूर हैं।

जैकोबाबाद में भी पारा 50 के पार : जलवायु परिवर्तन से बढ़ी गर्मी के लिहाज से सिन्ध के जैकोबाबाद शहर को सबसे खतरनाक माना जाता है। यहां गर्मियों में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

Related posts

आज होगी उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई

Padmavat Media

सिंघु बाॅर्डर पर निहंगों द्वारा दर्दनाक हत्या की जांच सीबीआई या एनआईए करें : पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

जयकारों के साथ प्रतिष्ठित प्रतिमाएं जिनमंदिर में की विराजमान, विश्व शांति महायज्ञ में दी आहुतियां 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!