Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार का शीशा तोड़कर चुराए 18 लाख, पीड़ित की आपबीती सुनकर चौक जाएंगे आप

Reported By : Padmavat Media
Published : April 19, 2022 4:27 PM IST

कार का शीशा तोड़कर चुराए 18 लाख, पीड़ित की आपबीती सुनकर चौक जाएंगे आप

सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र बलारां थाना इलाके के बीदसर गांव में बीती रात को कार के शीशे तोड़कर कार में रखे बैग से 18 लाख रुपए चोरी हो जाने का मामला सामने आया है.

झुंझुनूं जिले के पबाना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बलारां थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे पास 6 लाख रुपए थे और मुकुन्दगढ़ से मैने अलग-अलग दोस्तों से करीब 12 लाख रुपए लेकर बीदसर गांव में मैं घर रात को रुका था. इसी दौरान गाड़ी में रखे बैग में से 18 लाख रुपए गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी हो गए. बलारां थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

झुंझुनू जिले के पबाना गांव व हाल जयपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बलारां थाना पुलिस को बीदसर गांव में कार के शीशे तोड़कर 18 लाख रुपए के चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गाड़ी ड्राइवर के साथ झुंझुनू में मेरे गांव पबाना की ओर मुकुंदगढ़ मंडी मेरे रिश्तेदारों से मिला व मैंने मेरे मौसी की लड़के महेश कुमार निवासी मुकुंदगढ़ और मेरे दोस्त महेंद्र कुमार से क्रमश 7 लाख व 5 लाख रुपए लिए तथा 6 लाख रुपए मेरे खुद के पास में थे कुल 18 लाख रुपए गाड़ी में रखे बैग मैं थे और बीदसर गांव में मेरे बहुत पुराने पर परिचित और दूर के रिश्तेदार जहां अक्सर मै आता जाता रहता हूं.

रात को करीब 12:00 बजे सो गए, रात को करीब 3:30 बजे गाड़ी के ड्राइवर ने जानकारी दी की गाड़ी के ड्राइवर साइड व पीछे का शीशा टूटा मिला, जिस पर डिग्गी में रखे बैग को चेक किया तो उसमे से 18 लाख रुपए भी चोरी हो गए. प्रार्थी सुरेंद्र कुमार ने ड्राइवर पर शक जाहिर करते हुए बलारां थाने में मामला दर्ज करवाया है. बलारां थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.

Related posts

करोड़ों की संपत्ति को छोड़कर जैनेश्वरी दीक्षा लेने वाले आठ संयमी युवाओं का बड़नगर जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत

Padmavat Media

रायसिंहनगर में एडिटर एंड जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल ( EJMC ) संगठन के कार्यालय का उद्घाटन

Padmavat Media

Hathras News: रोडवेज बस में युवती संग ‘गलत काम’ कर रहा था परिचालक, अय्याशी का वीडियो सामने आने पर सेवा समाप्त

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!