Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कृषि मंडी में दुकान की छत गिरी, 3 की मौत, 7 घायल

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 8, 2022 9:34 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:42 PM IST

कृषि मंडी में दुकान की छत गिरी, 3 की मौत, 7 घायल।

उदयपुर । शहर की सविना स्थित कृषि मंडी में एक दुकान की छत गिरने से उसके नीचे 5-7 लोग दब गए जिनमे 3 की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर हुआ जब एक दुकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, उससे लगी दूसरी दुकान की दीवार पर दबाव आने से छत गिर गई।

हिरण मगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि नारियल व्यवसायी विनयकान्त कोठारी की दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था और पास की दुकान उन्होंने ही किराए पर ली थी। हादसे में करीब 10 लोग दब गए थे जिनमें 3 की मौत हो गई और सात लोगो को घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया वहीं मृतकों के परिवार वालो को सूचना दे दी गई है।

मृतकों की पहचान नीलेश मेनारिया, भावेश तंबोली एवं जसपाल सिंह के रूप में हुई हैघ

घटना की सूचना मिलते ही ज़िला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायज़ा लिया.

Related posts

शराब ठेके पर फायरिंग के मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर ने हफ्ता वसूली व कम रेट पर शराब देने सेल्समेन पर की थी फायरिंग

Padmavat Media

व्यवहार धर्म के बिना निश्चय धर्म की साधना नहीं हो सकती- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

Corona india Update : कोरोना का कम हुआ कहर, लगातार तीसरे दिन 50 हजार से कम आए नए मामले, 24 घंटे में 817 की मौत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!