Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

जल बिहार मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : October 5, 2021 4:44 PM IST
Updated : October 22, 2021 11:56 AM IST

जल बिहार मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

माधौगंज (हरदोई)। क्षेत्र के गांव बांसा में सोमवार के दिन जल बिहार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल ने पहलवानों का परिचय कराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके प्रदेश व अन्य सहित बाद पहलवानों ने कुश्ती लिखाकर दांवपेज आजमाए। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान संपूर्णानंद सिंह पूनम ने कराया। जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विप्र वर्मा, सच्चिदानंद गुड्डू, प्रधान चन्द्रकिशोर पाल, पूर्व प्रधान रामआसरे वर्मा, खालिद खां, अमित कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, अमरेश वर्मा, सुधांशु सिंह, पूर्व प्रधान कुक्कू, संदीप, कल्लू, रामकिशोर आदि ने पहलवानों को इनाम दिए। रेफरी श्रीपाल व कौशल किशोर कुश्ती के निर्णायक रहे। पहलवानों पर लगी इनाम
* दंगल में उतरी एक से बढ़कर एक पहलवानों की जोड़ी
शिवा दारापुर-अनुराग माधौगंज, हरिओम दारापुर-नागेश पीरनगर, प्रमोद मल्लावां-अरमान भौरा, पप्पू तिवारी दारापुर-बृजेश दरौली, महावीर कन्नौज-सर्वेश हृरैया, उदयभानु तेजीपुर-सुनील विषधन कानपुर, सुरेश हरैया-छोटू गुरसायंगंज, कुलदीप भौरा-राहुल दारापुर, श्रीपाल दारापुर-गुलफान भौरा, रानू चौबेपुर-राजेश मकनपुर, निर्भय सिंह तेजीपुर- महादेव बेरौरी, रवी रसूलाबाद-बबलू कंजरी, नरेश मथुरा- अनुज अयोध्या, कपिल बांदा-कपिल शुक्लापुर, अमित हरियाणा- बाबा राजेशदास अयोध्या आदि सहित दिल्ली, मथुरा, झांसी, मेरठ, अलीगढ़, ग्वालियर, उन्नाव, सैफई, औरैया आदि कई जनपद व प्रदेशों के पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां देखने को मिली। तालियों के साथ दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

जयपुर में भव्य पुलिस अलंकरण समारोह : 103 पुलिसकर्मी सम्मानित

Padmavat Media

झल्लारा के पूर्व कांग्रेस सरपंच मावजी हुए भाजपा में शामिल

Padmavat Media

सुरजीत सिंह बने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!