Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

जावद के चित्तौड़ा जैन समाज के मंदिर में मूर्तियां, छत्र और दानपात्र की नकदी चोरी

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 28, 2022 12:27 AM IST
Updated : July 28, 2022 1:05 PM IST

जावद के चित्तौड़ा जैन समाज के मंदिर में मूर्तियां, छत्र और दानपात्र की नकदी चोरी

पदमावत मीडिया/मनोज चौधरी
उदयपुर । राजस्थान के उदयपुर जिला के सलूंबर थाना इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाश थाना क्षेत्र के एक जैन मंदिर से लाखों रुपए का माल चुरा कर फरार हो गए. इस दौरान बदमाश मंदिर में रखी अधिकांश प्रतिमाएं भी चुरा ले गए. सूचना मिलने पर सलूंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौका मुआयना का मामला दर्ज किया. घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है. यहां पर चोरों ने मंदिर में लगी महावीर भगवान नेमीनाथ और शांति नाथ की 2 मूर्ति, 3 भाव मंडल, चांदी के कलश आधा किलो, छत्र ढाई किलो, दानपत्र से 25 हजार, अजीत नाथ और पंच मेरु की 5 मूर्ति ले गए। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना क्षेत्र के जावद गांव की है, जहां रात के अंधेरे में बदमाशों ने जैन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जैन मंदिर को निशाना बनाते हुए बदमाश मंदिर से मूर्तियां और दानपात्र में रखी नकदी और लाखों रुपए का सामना चुरा कर फरार हो गए. चोरी की घटना का पता सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर चला।

Related posts

27 रथों द्वारा 7 फेरी के माध्यम से होगा पंचकल्याणक महोत्सव का समापन

Padmavat Media

पूर्व उप जिला प्रमुख पाटीदार ने दी पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भातृ शोक पर सांत्वना

Padmavat Media

महा शिवपुराण के सत्रहवें  दिन ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजा पांडाल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!