Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जावर माइंस के जिंक प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, पांच पंचायतों के सरपंच ने उदयपुर कलेक्ट्री पहुँच सौंपा ज्ञापन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2021 10:03 PM IST

जावर माइंस के जिंक प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, पांच पंचायतों के सरपंच ने उदयपुर कलेक्ट्री पहुँच सौंपा ज्ञापन

जावर माइंस/अविनाश सेन । हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस अपने वादों से बदलने पर क्षेत्र के सरपंचों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है, ज्ञापन में बताया कि नेवातलाई, भालडिया, सिंघटवाड़ा, पाडला, जावर, औड़ा में वर्ष 2014 में हिंदूस्तान जिंक लिमिटेड ने ग्राम सभा द्वारा एनओसी लेते समय ग्राम पंचायतों से जो वादे किए वो जूठे निकले । जिंक को ग्राम पंचायतों से विकास के वादों की सहमति के बाद एनओसी जारी की लेकिन जिंक अपने वादों से मुखर गया जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों में खासा रोष है । क्षेत्र के सरपँच समूह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले को अवगत कराया ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र की जनता अब विकास की बाट जोह रही है लेकिन हिंदुस्तान जिंक अपने वादे से मुखर होने के बाद जनता उग्र प्रदर्शन के मूड में है । सरपँच समूह ने कहा कि आने वाली 4 तारीख को यदि समाधान नही हुआ तो 5 तारीख को आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान जावर सरपँच प्रकाश चन्द, नेवातलाई सरपंच किशनलाल, ओडा सरपँच दिनेश, पाडला सरपँच चन्दा देवी, भालड़िया सरपंच कलावती मौजूद थे ।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखण्ड में एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

Padmavat Media

पीईईओ नेवातलाई के अधीन रा.प्रा.वि.लिंबादरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हुआ तो जिसके शुभारंभ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Padmavat Media

राजस्थान दिवस पर पवन जैन पदमावत का संदेश, गौरव और संस्कृति को नमन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!