Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 6 अगस्त को इंदौर में होगा

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2023 2:29 PM IST

जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 6 अगस्त को इंदौर में होगा

इंदौर। जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर का प्रांतीय अधिवेशन रविवार 6 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे रवींद्र नाटयग्रह आरएनटी मार्ग इंदौर में संपन्न होगा जिसमें मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश भर से मंच के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न प्रांतों के जैन राजनैतिक नेता मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं सांसद सहित लगभग 1000 सदस्य सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष श्री घेवरचंद वोहरा मुंबई, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य होंगे। अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज गंगवाल दिल्ली करेंगे। यह जानकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष काला भोपाल, कार्याध्यक्ष श्री हंसमुख गांधी, अतिरिक्त महामंत्री श्री प्रदीप गंगवाल एवं मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने देते हुए बताया कि अधिवेशन में आगामी विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को टिकट दिलाने से लेकर जिताने तक की योजना पर मंथन होगा एवं युवाओं में राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने के साथ उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने आदि विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

Related posts

हस्तशिल्पियों की मांग पर जिला कलेक्टर ने मेला दो दिन के लिये आगे बढ़ाया अब मेला 6 अगस्त तक चलेगा रसराज महोत्सव

Padmavat Media

अनामिका जैन अंबर के पति कवि सौरभ जैन को धमकी, अगली बार पत्थर नहीं गोली आएगी

Padmavat Media

सावधान! एक बार सर्जरी होने के बाद फिर फैल रहा ब्लैक फंगस, चौंकाने वाला खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!