Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

ज्वेलर्स व्यापारियों व दुकानदारों को पुलिस की नसीहत

Reported By : Padmavat Media
Published : August 8, 2021 2:49 PM IST

दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं

ज्वेलर्स व्यापारियों व दुकानदारों को पुलिस की नसीहत

बिलग्राम : ज्वेलरी शाप व बड़े दुकान दर दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, एंटी थेप्ट अलार्म की व्यवस्था करे। रविवार को हुई बैठक में यह निर्देश ज्वेलर्स व व्यापारियों के साथ हुई बैठक में क्षेत्राधिकारी विशाल यादव व कोतवाल सुनील सिंह ने दिए निर्देश।
उन्होंने कहा कि दुकानों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। इसलिए पुलिस के साथ दुकानदारों का भी कर्तव्य बनता है कि दुकानों में सुरक्षा का पूर्ण प्रबंध करें। न केवल उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगाएं डीवीआर को छिपाकर दुकानों के भीतर सुरक्षित स्थान पर रखें। दुकानों में रखे जाने वाले कर्मियों के चरित्र सत्यापन करवाएं व बिना चरित्र सत्यापन के कर्मचारी न रखें। दुकानदार ग्रुप बनाकर सभी दुकानदारों को जोड़े और कोतवाली का व्हाट्सएप नंबर भी उस ग्रुप में जोड़ लें जिससे दुकानदारों की कोई शिकायत कोई सुझाव वो भी मिलते रहेगा उस पर ध्यान रखा जाएगा और वही कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि हमने बिलग्राम नगर पालिका से पीपल चौराहे तक दो सिपाहियों का गश्त भी लगाया है जिससे संज्ञान व्यक्ति पर नजर रखी जा सके और टप्पेबाजी से बचा जा सके क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने कहा आप सभी लोग अपनी शिकायतें सुझाव हमको फोन कर के भी बता सकते हैं जिससे हम उस पर संज्ञान लेंगे और कार्यवाही करेंगे क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने बताया उद्योग संगठनों सिक्योरिटी एजेंसियों दुकानदारों सोसायटी आदि हर वर्ग के साथ ऐसी बैठक करके उन्हें आवश्यक हिदायतें दी जाएंगी जिससे क्षेत्र में अधिकांश तौर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे और अपराधीक ग्राफ में भी कमी आएगी

Related posts

UP News: गर्लफ्रेंड का गंदा वीडियो घर वालों को भेजता था प्रेमी, लड़की वालों ने रची मौत की खौफनाक साजिश

क्यों असफल हो रहे हैं ग्राम पंचायत

Padmavat Media

टोकर पीएचसी में शून्य प्रसव, डॉक्टर नदारद | चार कार्मिकों को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!