Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

ट्रक और जीप में हुई जबर्दस्त भिड़ंत, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Reported By : Padmavat Media
Published : October 15, 2023 7:03 PM IST

ट्रक और जीप में हुई जबर्दस्त भिड़ंत, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

डूंगरपुर । राजस्थान में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया. सूबे के डूंगरपुर जिले में गुजरात बॉर्डर के पास एक ट्रक और क्रूजर जीप में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और पुलिस अधीक्षक कुंदन भी मौके के लिए रवाना हो गए. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहां अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को दोपहर में करीब दो और सवा दो बजे के बीच बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाइवे नंबर 48 पर हुआ है. यहां राजस्थान-गुजरात की सीमा इलाके में रतनपुर बॉर्डर के पास एक ट्रक और सवारियों से भरी क्रूजर जीप में जबर्दस्त तरीके से भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि यहां ट्रक ने आगे चल रही क्रूजर जीप को रौंद दिया.

सड़क पर खून ही खून फैल गया
उसके बाद क्रूजर पलट गई. दर्दनाक हादसे में क्रूजर में सवार लोगों में से 7 की मौत हो गई. 10 लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया. सड़क पर खून ही खून फैल गया. सूचना पर रतनपुर पुलिस चौकी समेत बिछीवाड़ा पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने शवों और घायलों को क्रूजर से बाहर निकाला. बाद में उनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उनको गुजरात रेफर कर दिया गया.

यात्रियों से ओवरलोडेड थी क्रूजर जीप
बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार क्रूजर जीप ओवरलोडेड थी. जीप के ऊपर भी सवारियां बैठी हुई थी. हादसे में मारे गए लोगों अधिकांश वे यात्री शामिल हैं जो जीप के ऊपर बैठे थे. हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक होना बताया जा रहा है. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है

Related posts

60 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्षीय मासूम से की अश्लील हरकत, टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था घर

Padmavat Media

जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में एक और महत्वपूर्ण आयोजन

Padmavat Media

उदयपुर पर्यटन हितधारकों की पहल: यातायात सुधार और सुव्यवस्थित पार्किंग से शहर को नया स्वरूप

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!