Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर हेरिटेज मेयर निकली सफाई व्यवस्था जांचने, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Reported By : Padmavat Media
Published : October 24, 2022 1:47 AM IST

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर हेरिटेज मेयर निकली सफाई व्यवस्था जांचने, कर्मचारियों को किया सम्मानित

जयपुर: दीपावली पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर और पार्षद नीरज अग्रवाल मोटरसाइकिल पर निकले, लेकिन जिम्मेदारो ने ही ट्रैफिक रूल्स को ताक पर रख दिया. मेयर और पार्षद दोनों ने ही बिना हेलमेट लगाए ही वार्ड का मोटरसाइकिल से विजिट किया.

वार्ड 93 मे सेक्टर 1, 2और 3, सेठी कालोनी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान वार्ड में कहीं भी गंदगी नहीं मिली. सफाई व्यवस्था पर वार्ड के लोगों ने कहा कि इस बार दिवाली पर पिछली दिवाली से अच्छी सफाई हुई है.

वार्ड 93 को महापौर ने (आदर्श वार्ड) घोषित किया . महापौर मुनेश गुर्जर ने सभी कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था मेहनत करने पर बधाई दी और इस तरह की सभी सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में करने का आह्वान किया. दीपावली के अवसर पर वार्ड 93 के सभी सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार वितरित किए गये.

इस अवसर पर महापौर ने वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल और स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला से स्वागत को स्वीकार नहीं करते कहा की मेरे द्वारा संकल्प लिया जब तक गौ माता लंपी बीमारी से मुक्त नहीं हो जाती है. तब तक न स्वागत और न जूते, चप्पल पहनूंगी.

Related posts

रक्षाबंधन पर सिंधी कैंप बस स्टैंड में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

Padmavat Media

राज्य स्तर पर मिनी गोल्फ में हैप्पी मीणाओर दक्षित मीणा का चयन

Padmavat Media

समाज में समरसता एवं संस्कारों का प्रहरी है मीडिया 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!