Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए डेमू ट्रेन हुई चालू, रेल यात्रियों के खुश खबर,25 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : January 16, 2022 8:59 AM IST
Updated : June 7, 2022 11:01 AM IST

डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए डेमू ट्रेन हुई चालू, रेल यात्रियों के खुश खबर,25 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

डूंगरपुर/पदमावत मीडिया हेड सतवीर सिंह पहाड़ा,डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए शनिवार को डेमू रेल शुरू हुई, आपको बतादे की डेमू रेल में कुल 12 कोच है जिसमे 2 इंजिन लगे हुवे है,800 यात्री यात्रा कर सकते है, रेल डूंगरपुर, असावरा, हिम्मतनगर होकर अहमदाबाद पहुंची, इस रेल को रेलवे अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह ट्रेन डूंगरपुर से दुपहर ढाई बजे रवाना हुई जो शाम को 7 बजे अहमदाबाद पहुंची, पहले यह रेलवे लाइन मीटर गेज थी लेकिन अब ब्रॉडगेज हो चुकी है, डूंगरपुर से उदयपुर रेलवे मार्ग का कार्य प्रगति पर है, जो एक साल में पूरा होने की उम्मीद है यानी 2023 में उदयपुर से अहमदाबाद के लिए यात्री ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे, ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा, बसों में किराया ज्यादा होने से लोगो को सफर करना जेब पर भारी पढ़ रहा था, ट्रेन में किराया 80 रुपए है, अभी रेल का ट्रेक नया होने से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी ओर तकरीबन 15 से 20 दिन बाद ट्रेन की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, अगर यात्रीभार ज्यादा रहा तो ओर भी ट्रेन चालू की जा सकती है , डूंगरपुर से चलने वाली यह ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी, अजमेर रेलवे मंडल प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया की अजमेर रेलवे मंडल के लिए यह बड़ा ऐतिहासिक दिन था, पदमावत मीडिया से स्टेट हेड सतवीर सिंह पहाड़ा की रिपोर्ट।

Related posts

पहले प्रेमी संग भागी विवाहिता, पति ने की दूसरी शादी तो पहुंची घर, ग्रामीणों ने लोहे के खंभे से बांधा

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने अरविन्द औदिच्य 

Padmavat Media

परमबीर सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया-मुंबई पुलिस से जान का खतरा है, इसीलिए वो छुपे हुए हैं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!