Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

धनोल में निरान्त दिव्य सत्संग समारोह सम्पन्न

Published : April 17, 2023 2:05 PM IST

धनोल में निरान्त दिव्य सत्संग समारोह सम्पन्न

किरणराम महाराज ने बताया कि उदयपुर जिले के उपखण्ङ नया गांव के ग्राम धनोल में रविवार को निरान्त दिव्य सत्संग समारोह आयोजित हुआ l सत्संग में दूर दराज इलाकों से संतों भक्तों एवं विभिन्न भक्त मंङल की उपस्थिति रही l कार्यक्रम में सत्संग में व्यास पीठ पर मुख्य वक्ता निरान्त आचार्य परम पूज्य महेन्द्र राम महाराज मेहसाणा थे l प्रवचन के दौरान व्यास पीठ से कहा कि गुरु का जीवन में उच्च स्थान है l हर मनुष्य को सद्गुरु की शरण लेना आवश्यक होना चाहिए l  ईश्वर भक्ति में जीवन को सदैव लगाकर आत्मीय भाव से आत्मा का कल्याण करने सम्पूर्ण भारत में बुरे व्यसनों से मुक्त समाज निर्माण की ओर वर्तमान समय की परम आवश्यकता है इसके लिए युवाओं को आगे आने को कहा गया व जीवन में अच्छे संस्कारों को ग्रहण कर स्वंय परिवार समाज व राष्ट्र को विकसित करने के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया गया साथ ही पाखण्ङ व अंधश्रद्धा से दूर रहने की नही सलाह दी l  सभी संतों ने अपने प्रवचन सत्संग के माध्यम से ईश्वर भक्ति की मधुर वाणी की आवाज में मधुर शब्दों के संदेश दिये गये कार्यक्रम में सभी संतों का  पुष्प वर्षा माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया गया l कार्यक्रम में महेन्द्र राम महाराज मेहसाणा द्वारा अशोक राम महाराज धनोल का शोल भेंट कर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया l  व्यास पीठ पर उपस्थित संतों में निरान्त आचार्य महेन्द्र राम महाराज मेहसाणा किरणराम महाराज सरेरा नटूराम महाराज अहमदाबाद शान्ति राम महाराज चाँदपुरा सुरमालराम महाराज बायङ अशोक राम महाराज धनोल बाबूराम महाराज विरमगाम कान्तिराम महाराज उदयपुर प्रकाशराम महाराज सरेरा भूराराम महाराज देहगाम दिलीपराम महाराज छाणी हजारीराम महाराज मीठीमहुङी इत्यादि संतों की उपस्थिति रही l कार्यक्रम का संचालन शान्तिराम महाराज चाँदपुरा द्वारा किया गया l

Related posts

एसीबी की सक्सेस ट्रैप

Padmavat Media

भीलवाड़ा : मूलनायक बड़े बाबा श्री पदम प्रभु भगवान पर महामस्तकाभिषेक हुआ ।

Padmavat Media

सीआरपीसी की धारा 12 के तहत परमजीत कौर छाबड़ा, अध्यक्ष, सिख फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लिखित शिकायत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!