Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टेक & ऑटोटॉप न्यूज़राजस्थान

नाथद्वारा से 5G नेटवर्क की शुरुआत, आकाश अंबानी ने पत्नी के साथ किए श्रीनाथ जी के दर्शन

Reported By : Padmavat Media
Published : October 22, 2022 5:21 PM IST

Jio 5G Launching: नाथद्वारा से 5G नेटवर्क की शुरुआत, आकाश अंबानी ने पत्नी के साथ किए श्रीनाथ जी के दर्शन

राजसमन्द | जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी शनिवार को सपरिवार राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने नाथद्वारा स्थित वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में जियो 5जी नेटवर्क की शुरूआत की। आकाश अंबानी के साथ उनकी पत्नी श्लोक अंबानी और बेटा पृथ्वी अंबानी भी मौजूद था।

जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पत्नी के साथ श्रीनाथ जी मंदिर में राज भोग झांकी के दर्शन किए। इसके बाद में मंदिर परिसर के मोती महल में आयोजित जिओ 5G नेटवर्क लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां तिलकायत पुत्र विशाल बाबा के हाथों से नाथद्वारा शहर के लिए 5जी नेटवर्क की शुरुआत की गई।

इस दौरान आकाश अंबानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने में जल्द ही जियो का हाई स्पीड 5G नेटवर्क शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को चेन्नई में भी 5G नेटवर्क की शुरुआत की गई है।

आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोक अंबानी श्रीनाथजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान तिलकायत पुत्र विशाल बाबा ने आकाश अंबानी और उनके परिवार का मंदिर परंपरा के अनुसार ऊपरना रजाई ओड़ाकर और प्रसाद भेटकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि नाथद्वारा में 5जी की शुरुआत करने के लिए मोती महल और गोशाला में करीब करीब 20 एंटीने लगाए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले 2015 में मुकेश अंबानी ने जियो कंपनी की 4जी सर्विस की शुरुआत भी नाथद्वारा से ही की थी। उस समय कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां और आकाश अंबानी की दादी कोकिलाबेन मंदिर समिति की उपाध्यक्ष हैं। मुकेश अंबानी के पिता स्वर्गीय धीरुभाई अंबानी भी श्रीनाथजी में अटूट आस्था रखते थे। अंबानी परिवार के सदस्य शुभ कार्य करने से पहले या समय समय पर श्रीनाथजी के दर्शन के लिए आता रहता है।

Related posts

एक्टर हर्ष बेनीवाल और ऋत्विक सहोरे का जिंदगी बदल देने वाले एडवेंचर से लेकर एडल्टहुड में मिलने वाले सबक तक

Padmavat Media

जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

Padmavat Media

छत्तीसगढ़ प्रदेश कमिटी एवं गढ़वा तथा पलामू जिला कमिटी भंग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!