Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाणुन्द कांग्रेस का गढ़ – प्रीती शक्तावत

Reported By :
Edited By : Padmavat Media
Published : October 20, 2021 6:19 PM IST
Updated : October 22, 2021 2:59 PM IST


पाणुन्द कांग्रेस का गढ़, यहां विकास की कमी नहीं है और न आएगी – प्रीती शक्तावत

  पाणुन्द।

वल्लभनगर उपचुनाव को लेकर बुधवार को काग्रेंस प्रत्याशी प्रीती कुंवर ने पाणुन्द सहित विभिन्न गांवो का दौरा करते हुए जनसभा को संबोधित किया। प्रीती शक्तावत व पूर्व प्रधानपति कुबेर सिहं चावड़ा जनसंर्पक करते हुए भीखावनिया पहूचें। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा डीजे की धुन पर वाहन रैली निकालते हुए पाणुन्द पहूचें।सभा को संबोधित करते प्रीति शक्तावत

बस स्टेण्ड़ पर पहूचने पर प्रीती का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद गांव में सभा स्थल पर पहूचें। सभा को संबोधित करते हुए प्रीती शक्तावत ने कहा की पाणुन्द शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। हमारी सरकार मे यहां बहुत से विकास कार्य हुए है। प्रीती ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो टिकट दिया है, वह मुझे नहीं आप लोगों को मिला है। आपके क्षेत्र मे विकास की कोई कमी नहीं आएगी। कांग्रेस परिवार बढ़ता जा रहा है,कारवा बढ़ता जा रहा है और हम आगे बढ़ते जा रहे है। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी होगी। सभा को संबोधित करते हुए प्रीती शक्तावत भावुक हो गई और कहा कीबहुत हिम्मत करके और मन में पत्थर रखके में आप लोगों के बीच में आती हू। मेरा जो कोना छोड़ के आप लोगों के बीच मे आई हू, आज वहीं 20 तारिख है। प्रीती ने रोते हुए कहां की आज स्वर्गीय शक्तावत साहब (गजेंद्र सिहं) को गुजरे पुरे 9 माह हो गए।फिर भी में आप लोगों के बीच मे आती हू, आप सब की समस्या सुनती हु और कोशिश करती हू कि आपके हर कार्य को करवाउं। प्रीती शक्तावत ने जब फफंकते हुए इतना कहा तो सभा मे उपस्थित सभी महिलाए भी रो पड़ी और सभी ने एक स्वर मे हाथ उठाते हुए कहा की भाभीसा म्हां आपरे लारे हा…।

शक्तावत ने कहा की आप सब कार्यकर्ता नहीं, मेरा परिवार हो। मे हर समय आपके साथ खड़ी रहूंगी। सभा में प्रीती ने कहा की पाणुन्द पंचायत मे करीब 10 करोड की सडक़े स्वीकृत हुई है और 10 करोड आपके पाणुन्द मे प्राथमिक स्वास्थ्य कैंद्र को दिए गए है। सभा में कुबेर सिहं चावड़ा सहित अन्य ने भी संबोधित किया और काग्रेंस के पक्ष मे अधिक मतदान करने की बात कही। सभा में 5 जनता सेना के कार्यकर्ता काग्रेंस मे सम्मिलित हुए जिनका कुबेर सिहं चावड़ा, प्रीती शक्तावत ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पाणुन्द के सभी कागेंस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

 

 

Related posts

दिल्ली में आयोजित 7th BW होटेलियर अवार्ड्स IHA-2023 में वर्ष के नेशनल – हेड ऑफ आईटी बने नरेंद्र सिंह राव

Padmavat Media

अलवर के रामगढ़ थाने में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. 

Padmavat Media

भूसी लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक एक जिंदा जला दूसरे की हालत गंभीर, माधौगंज थाना क्षेत्र की घटना

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!