Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसार

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : August 23, 2023 6:07 PM IST
Updated : August 23, 2023 6:08 PM IST
पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया

जयकारों के बीच निर्वाण लड्डू चढ़ाया

बामनवास l सावन शुक्ल सप्तमी का अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में क्या महत्व है यह बुधवार को जैन मंदिरों में देखने को मिला जब जैन समुदाय ने मुकुट सप्तमी (मोक्ष सप्तमी) पर श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया l मोक्ष सप्तमी के दिन जैन धर्म के 23 वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व है l इस दिन झारखण्ड के शाश्वत क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी से पार्श्वनाथ प्रभु का निर्माण हुआ था l बुधवार को दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में भगवान शांतिनाथ, पार्श्वनाथ एवं महावीर स्वामी का कलशो से कालशाभिषेक का आयोजन करने के बाद भव्य वृहत शान्तिधारा करने का सौभाग्य बृजेन्द्र कुमार जैन, सुनील जैन, आशीष जैन का प्राप्त हुआ l इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज के उपाध्यक्ष रमेश चन्द जैन ने बताया की भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याण पर कई श्रावक – श्राविकाएं ने अष्टद्रव्य के विधान पूजन कर मंत्रोच्चारण के साथ जयमाला अर्घ का गुणगान कर निर्माण मोक्ष लड्डू चढ़ाया गया फिर शाम को श्री जी की मंगल आरती का आयोजन किया गया l इस अवसर पर विनोद जैन, अभिनन्दन जैन, राजुल जैन, आशा जैन, सुमनलता जैन, रजनी जैन, एकता जैन, सपना जैन आदि कई श्रावक – श्राविकाएं उपस्थित थे l

Related posts

मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र व मणिपुर की राज्य सरकार के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा का पैदल मार्च, विरोध प्रदर्शन।

Padmavat Media

महामहिम के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर लें:- जिलाधिकारी

Padmavat Media

चावंड ग्रामवासियो ने सोमवार को ब्लॉक सीएमओ सुरेश मंडावरिया को ज्ञापन सोपा व विरोध प्रदर्शन किया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!