Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशराजस्थान

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बांसवाड़ा की दमदार महिलाओं को किया सम्मानित

Reported By : Padmavat Media
Published : August 1, 2023 11:52 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बांसवाड़ा की दमदार महिलाओं को किया सम्मानित

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में इनाया फाउंडेशन व थ्रेड्स एंड टोग्स के साझा तत्वावधान में WOW(Women Of Wonder) 2023 का रविवार को आयोजन किया गया। जिसकी ब्रांड एम्बेसेडर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है। वसुंधरा राजे के द्वारा राजस्थान के कोने कोने से अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य और मुकाम हासिल करने वाली नारीशक्ति को सम्मानित किया गया।

दरअसल कार्यक्रम में बांसवाड़ा जिले की कराटे कोच एवं एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की महिला सेल की पदाधिकारी लक्ष्मी पटेल एवं भुनेश्वरी मलोट और महावीर इंटरनेशनल की बांसवाड़ा अध्यक्ष भूमिका छाबड़ा – ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बांसवाड़ा को वसुंधरा राजे के द्वारा सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि जिसने दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा और लक्ष्य को हासिल किया।

वहीं कराटे कोच के क्षेत्र में अपने दम पर न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में अलग पहचान बनाने वाली लक्ष्मी पटेल और भुनेश्वरी मलोट व भूमिका छाबड़ा को भी सम्मानित किया गया और इनके बेहतरीन कार्य की वसुंधरा राजे ने प्रशंसा भी की।

लिहाजा कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से भारी संख्या में महिला शक्ति पहुंची और सभी ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस बीच महिलाओं में अति उत्साह देखने को मिला वसुंधरा राजे के लिए।

Related posts

माजावतो का गुड़ा में भव्य नवरात्रि पूर्णाहुति यज्ञ एवं जवारा विसर्जन में उमड़ी भक्तो की भारी भीड़ ।

Padmavat Media

गुलाबी सुंडी को नियंत्रित करने में मददगार

Padmavat Media

आशाधाम आश्रम ने 4 साल से अपने घर से बिछड़ी शांति बंजारा को अपने परिवार से मिलाया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!