Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ब्लॉक स्तरीय 67 वीं छात्र 11 वर्ष एवं 14 वर्ष आयु वर्ग विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिंवरी में संपन्न हुए।

Reported By : Padmavat Media
Published : September 16, 2023 6:43 PM IST

ब्लॉक स्तरीय 67 वीं छात्र 11 वर्ष एवं 14 वर्ष आयु वर्ग विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिंवरी में संपन्न हुए।

तिंवरी/जोधपुर @ पदमावत मीडिया. एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में मोती सिंह ने 50 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने 200 मीटर दौड़ में वीरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी उच्च प्राथमिक वर्ग में कन्हैया माध्यमिक विद्यालय चेराई, खो खो में सरस्वती विद्या मंदिर रामपुरा भाटियान तथा प्राथमिक वर्ग कबड्डी में वीर तेजाजी उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमेरी भाकरी महादेव नगर व खो – खो में शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय चेराई की टीम विजेता रही। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रतिराम सपूनिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में खेल को खेलकूद की भावना से खेलने पर सभी को साधुवाद ज्ञापित किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सारण, संयोजक प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, भंवरसिंह भाटी, उप प्राचार्य मांगीलाल पूनड, देवाराम लखानी, राधेश्याम बडगूजर, श्रवण जाखड़, प्रदीप जाखड़, शारीरिक शिक्षक – अशोक कुमार चौधरी, रमेश कुमार, मांगीलाल बैरड़, मूलसिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब श्रीजी ने किया सम्मान

Padmavat Media

गजब की पुलिसवाली! गुंडे भी पकड़ती है, गड्ढे भी भरती है… कौन हैं सब इंस्पेक्टर वर्षा

Padmavat Media

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की तरफ से सर्सिया ग्राम पंचायत में मनाया गया-विश्व पर्यावरण दिवस

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!