Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशमहाराष्ट्र

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिऐ मिलकर लड़ेंगे तो पक्का मिलेगी कामयाबी – पवन जैन पदमावत

Reported By : Padmavat Media
Published : September 3, 2023 4:06 PM IST

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिऐ मिलकर लड़ेंगे तो पक्का मिलेगी कामयाबी – पवन जैन पदमावत

मुंबई। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने कहा भारत देश से जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता तब तक लोगों को सही स्वतंत्रता नहीं मिलेगी। और हम किस बात के स्वतंत्र हैं। हम किससे स्वतंत्र हैं। 1947 में सिर्फ अंग्रेज शासकों को बाहर निकाला गया लेकिन भ्रष्टाचार व लूट को नहीं निकाला गया।

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने कहा कि शहीदों के सपनों का देश बनाने के लिए सभी को मिलकर इस भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आना होगा। तभी हम शहीदों के सपने वाले देश का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने लोगो को अपील करते हुए कहा कि हमारे एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के हर राज्य में पदाधिकारी एवं सदस्य नियुक्त किए हुए हैं। पवन जैन पदमावत ने कहा की भ्रष्टाचार या अन्य संबंधित मामलों की शिकायत आप हमें दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। युवा पैसे के पीछे भाग रहे हैं। देश हित मे कोई कार्य नहीं कर रहा है। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करप्शन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल, इंटरनेट का इस्तेमाल हम भ्रष्टाचार के खिलाफ करें। भ्रष्टाचारियों का राज फाश करें। न हम भ्रष्टाचार करें और न ही इसे सहें। भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी के खड़े होने पर ही इसका खात्मा होगा।

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने कहा कि भ्रष्टाचार सिस्टम का हिस्सा बन चुका है। यदि हमारी पिछली पीढ़ी इसके खिलाफ होती तो आज हमें इसका शिकार नहीं होना होता। लेकिन आने वाली पीढ़ी के लिए हमें आज इससे लड़ना होगा। हमारी शिक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं कुछ कमी है जिससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। शिक्षा में नैतिक मूल्यों का अभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को इस कमी को पूरा करने की दिशा में काम करना होगा।

Related posts

RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किया, जानें लोगों के पास मौजूद नोटों का क्या होगा?

Padmavat Media

राजस्थान राज्य अंर्तसंभागीय सिविल सेवा क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग रहा उपविजेता

Padmavat Media

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश बनेगा सुपर पावर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!