Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारमहाराष्ट्र

मुंबई में स्थित श्री गातोड़ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री गातोड़ जी बावजी का जन्मोत्सव

Reported By : Padmavat Media
Published : August 23, 2022 4:59 PM IST

मुंबई में स्थित श्री गातोड़ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री गातोड़ जी बावजी का जन्मोत्सव

मुंबई । श्री १००८ श्री गातोड़ जी भक्त मंडल, मुंबई के तत्वाधान में 20 अगस्त 2022 को मुंबई के भायंदर में स्थित श्री १००८ श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर में भव्य ऐतिहासिक गोगा नवमी का पावन पर्व मनाया गया। पत्रकार पवन जैन पदमावत ने गोगा नवमी के पावन पर्व पर बड़ी धूम-धाम से गातोड़ जी बावजी का जन्मोत्सव मनाया गया। जहां कार्यक्रम को लेकर श्री गातोड़ जी बावजी की भव्य पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रवासियों की हजारों संख्या में भीड़ लगी रही। इस कार्यक्रम में राजस्थान व गुजरात से कई मुख्य गणमान्य अतिथीगण पधारें। श्री गातोड जी गौशाला भक्ति सेवा समिति के द्वारा श्री गातोड जी धाम वीरपुरा में भव्य गौशाला का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। कई भामाशाहाओं ने गौशाला निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी के साथ कई मुख्य मेहमानों का भक्त मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस प्रोगाम के विशेष योगदान श्रीमान. दलीचंद जी, भाई कांतिलाल जी, भाई प्रकाश जी पुत्र स्व. श्री. नेमीचंद जी दोषी परिवार बीसा नागदा झाडोल, मुलुंड – मुंबई की ओर से रखा गया था। देर रात तक भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायक हीरालाल राव कोटड़ी, जीवन टेलर सराड़ा, शंकरपुरी गोस्वामी करावली और मुकेश राजामाली उदयपुर सहित कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ मुंबई सत्संग भक्त मंडल द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। संपूर्ण जानकारी पत्रकार पवन जैन पदमावत ने दी है।

Related posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुघर्टना में व्याख्याता कि मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेंड़ में दो नक्सली ढेर

Padmavat Media

गहलोत सरकार के वादे झूठे, उज्ज्वला योजना में नहीं मिल रही है राहत…..

Leave a Comment

error: Content is protected !!