Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

युवा उद्यम कार्यक्रम “समर्थ” का आगाज़

Reported By : Padmavat Media
Published : July 7, 2023 5:09 PM IST

उदयपुर, गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर एवं उदयपुर सिमेन्ट वर्क्स लिमिटेड के सीएसआर के साझा प्रयास के तहत डबोक स्थित होटल दी राइजिंग मे एक दिवसीय सुक्ष्म एवं लघु उद्यम पयुवा उद्यम कार्यक्रम “समर्थ” का आगाज़र युवाओ हेतु कार्यशाला “समर्थ” का आयोजन किया गया । समर्थ का मुख्य उद्देश्य युवाओ से उनके कौशल एवं रूचि के बारे मे जानकर उन्हे विभिन्न कौशल विकास विभागो , एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओ से जोडना। इस दौरान गायत्री सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पाण्डे ने प्रतिभागीयो को व्यवसाय मे आने वाली प्रारम्भिक समस्याओ, पूंजी निवेश , बाजार समीकरण आदि के बारे मे जानकारी दी । अगले सत्र मे उदयपुर सिमेन्ट प्लांट के वरिष्ठ महाप्रबंधक दीपक शर्मा ने महिला उद्यमियों को स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट उदाहरण देकर बताया की किस प्रकार महिला सिलाई , ब्युटी पार्लर , कढाई – बुनाई एवं सुती कैरी बैग बनाकर आज आर्थिक रूप से परिवार को सक्षम कर रही है । जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी चौखराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री लघु उद्यम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना , दलित एवं आदिवासी उद्यम योजना आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी । आई स्टार्ट कार्यक्रम अधिकारी मनोज विश्नोई एवं जमील ने युवाओ को बताया की आप किस प्रकार अपने युवा व्यवसायिक विचारो को आई स्टार्ट के माध्यम से वैश्विक पटल पर ला सकते है , साथ ही हल्दी , जीरा , खजूर से बने आचार आदि की फुड प्रोसेसिंग एवं बाजार मे मार्केटिंग करने हेतु युवाओ को प्रेरित किया । कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा अपने बिज़नेस आइडियाज भी सभी के सम्मुख पेश किये | सत्रांत मे सीएसआर प्रबंधक महिप चारण ने प्रतिभागीयो को आश्वस्त किया की आप द्वारा जिस भी योजना अथवा प्रशिक्षण हेतु आवेदन किया जाएगा उसमे सीएसआर एवं गायत्री संस्थान सभी संभव प्रयास एवं सहयोग करेगी। इस दौरान उदयपुर सिमेन्ट वर्क्स से वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ रोजर्स , नितिन जांगीड, पुष्कर सुथार, गायत्री संस्थान के अभियन्ता सौरभ सोनी, गोपाल व्यास, रवि जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन गायत्री संस्थान के सचिव सुभाष जोशी द्वारा किया गया ।

Related posts

अवैध कोयले से भरी गाड़ी घर में घुसी, दादी-पोती की हुई दर्दनाक मौत

Padmavat Media

नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ हैवान शख्स खेत में करता रहा लगातार रेप, अब बच्ची हुई प्रेग्नेंट

Padmavat Media

सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!