Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

योग हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है – डॉ. कविता राजपुरोहित 

Reported By : Padmavat Media
Published : June 22, 2022 9:55 AM IST

  • आयुर्वेद विभाग द्वारा उपखंड स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

सिवाना – कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद विभाग सिवाना की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. कविता राजपुरोहित ने बताया कि योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य योग की उपादेयता के बारे में जागरूकता फैलाना।योग हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति खुद को योग के माध्यम से स्वस्थ रखता है तो वो दिन दूर नहीं जब पूरा देश स्वस्थ हो जाएगा। विधायक हमीर सिंह भायल ने बताया कि योग शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है,आप सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने योग की यथा-ताड़ासन, पदमासन, शलभासन, वृक्षासन और अन्य गतिविधियों के बारे में बताया और उसके बाद गतिविधियां करवाई। सीबीइओ अशोक कुमार ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए योग आवश्यक है। हमें प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर योग की गतिविधियां करनी चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। डॉ कविता राजपुरोहित ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण प्रेमी कम्पाउडर नरपत खान ने अपने घर – घर पौधरोपण अभियान के तहत कार्यक्रम में सभी मौजूद गणमान्यजन, आधिकारी व कर्मचारियों से पौधरोपण करवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इन्होंने संभाली कार्यक्रम की व्यवस्था

नरपत खान कम्पाउडर , परिचारक राकेश कुमार भाटी, शारीरिक शिक्षक हमीद खान, अशोक कुमार सैन ।

यह रहे मौजूद

विधायक हमीर सिंह भायल, युवा नेता सोहन सिंह भायल , सीबीईओ अशोक कुमार , एसीबीईओ हनुमानाराम चौधरी, एक्सईएन हनुमानाराम, कार्यवाहक प्राचार्य हनवंत सिंह भायल, मदनलाल प्रजापत एसीबीईओ २ , सहित समस्त विभागों के अधिकारी,शिक्षक , व कर्मचारी, गणमान्य नागरिक मौजुद रहें।

Related posts

विश्व पर्यटन दिवस पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का विशेष कार्यक्रम, यशवर्धन राणावत हुए मुख्य अतिथि

Padmavat Media

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दी धोखाधड़ी से सतर्क रहने के जानकारी फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा – परसाद

Padmavat Media

उदयपुर ब्यूरो चीफ विकास कुमार मीणा के साथ हुई हाथापाई व हमला करने का प्रयास शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन राजस्थान ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत गिरफ्तार करके कार्रवाई की मांग की

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!