Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजपुरोहित मानव सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Reported By : Padmavat Media
Published : September 22, 2022 11:31 AM IST

राजपुरोहित मानव सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष नियुक्त

सस्थां ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा – राजपुरोहित 

सिवाना – मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार उपाध्याय ने समाजसेवा के साथ अन्य संगठनों में वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले कैलाश सिंह राजपुरोहित को बाडमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।राजपुरोहित के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा वर्ग, समाज बंधुओं सहित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। इस दौरान राजपुरोहित के शुभचिंतकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खुशी का इजहार किया।गौरतलब है कि राजपुरोहित पिछले कई सालों से समाज सेवा में जुटे हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि राजपुरोहित समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें बाड़मेर जिला का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Related posts

मानवता हुई फिर शर्म सार, गाय के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

Padmavat Media

रिटर्निंग अधिकारी ने ‘भगवान’ को दिया नोटिस, 10 नवंबर तक मांगा जवाब

Padmavat Media

जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 6 अगस्त को इंदौर में होगा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!