Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन, 4 बार विधायक रहे थे

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 28, 2021 5:40 AM IST
Updated : May 27, 2022 9:43 AM IST

खेरवाड़ा: राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन, 4 बार विधायक रहे थे

राजस्थान के मेवाड़ इलाके में बीजेपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ (BJP leader Chunni Lal Dhakad) का आज निधन हो गया. 83 वर्षीय धाकड़ चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे थे| धाकड़ ने आज तड़के करीब 4 बजे बेगूं स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. धाकड़ के निधन (Passed away) की सूचना से बीजेपी में शोक की लहर छा गई है| धाकड़ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चैन सिंह जी का राजपुरिया में सुबह 10 बजे किया जायेगा|
चित्तौड़गढ़ जिले के कद्दावर बीजेपी नेता चुन्नी लाल धाकड़ अंतिम समय समय तक लगातार क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे थे. बीजेपी राज में इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं खादी ग्रामोद्योग के राज्यमंत्री रहे चुन्नीलाल धाकड़ बेगूं विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे. दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे धाकड़ का इलाके में काफी दबदबा था|
*वर्ष 2013 के चुनाव में कट गया था टिकट*
हालांकि वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने चुन्नीलाल का टिकट काटकर उनकी जगह सुरेश धाकड़ को दे दिया था. चुन्नीलाल धाकड़ ने एकबारगी टिकट वितरण का विरोध भी किया था. उन्होंने इसके विरोध में मोर्चा भी खोल दिया था लेकिन बाद में सुरेश धाकड़ का सहयोग कर उनको विधानसभा से चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज सुबह जैसे ही धाकड़ के निधन की सूचना मिली तो चित्तौड़गढ़ जिले समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई|

*सांसद सीपी जोशी ने जताया शोक*

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने धाकड़ के निधन पर गहरा दुख जताया है. जोशी ने कहा कि धाकड़ सरलता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे, वे किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे. ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे. जोशी के अलावा अन्य नेताओं ने भी धाकड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है|

Related posts

एम०आर०एफ० सेन्टरों से संबंधित निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जायेः-जिलाधिकारी

Padmavat Media

वृद्ध आक्षम मे आयोजित हुआ समकित अन्नप्रसादम

Padmavat Media

Rajasthan Forecast Report: प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले हल्की राहत, आज बारिश की संभावना

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!