Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजस्थान में बरसात का दौर जारी, इन जिलों में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश

Reported By : Padmavat Media
Published : September 25, 2022 12:10 PM IST

बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बने होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर अभी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

जयपुर: राजस्थान में मानसून की सक्रियता जारी है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान (western Rajasthan ) में हालांकि बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) में झमाझम बारिश का असर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बने होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर अभी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इससे आगामी दो दिनों के दौरान पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से आगामी चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून के पुनः सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Related posts

सड़कों पर नंगे पैर घूमने वाले जरूरतमंद बच्चों को कृष्णा कल्याण संस्थान की ओर से चप्पल किए गए वितरण

Padmavat Media

जयसमंद झील बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया

Padmavat Media

“अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना” इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग करके बताओ।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!