Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्व रिकार्ड में गांव का नाम संशोधन करवाने के लिए उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:48 PM IST
Updated : June 8, 2022 10:04 PM IST

राजस्व रिकार्ड में गांव का नाम संशोधन करवाने के लिए उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खेरवाड़ा/सतवीर सिंह पहाड़ा,खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेरवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कातर के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय के नाम उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो कातर गांव के एक कातर थाना के पास ओर दूसरा कातर नवाघरा के पास है जो ग्राम पंचायत कातर है, ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त एक विधानसभा में दो एक ही नाम होने से डाक , पत्राचार, रजिस्ट्री या अन्य कोई भी सरकारी कागजात भी आते है तो दो कातर होने से ईधर उधर चले जाते है ओर कभी कभार कागजात मील भी नहीं पाते है, ग्रामीणों ने बताया कि खेरवाड़ा क्षेत्र का कातर ग्राम पंचायत का पूर्व नाम धरावाडा कातर के नाम से जाना पहचाना जाता था, कभी कभी तो एक ही नाम होने से सरकारी योजनाओ के लाभ जेसे हैंडपंप सड़क वगेरह स्वीकृत होने पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि खेरवाड़ा पंचायत समिति के तहत आने वाले कातर गांव का नाम पूर्व राजस्व रिकार्ड अनुसार धरावाडा किया जाए या धरावाडा कातर किया जाए ताकि आमजन को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, ज्ञापन सौंपते वक़्त धरम सिंह, करण सिंह, शंभू सिंह, जवान सिंह, रणजीत सिंह, कल्पेश , राम सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे ।

Related posts

आध्यात्मिक कार्य में अपनी अलग पहचान बनाएं मिथिलेश कौशिक

Padmavat Media

20 लाख रुपये से अधिक के ड्रग्स के साथ भागने की कोशिश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक को बोरीवली में एएनसी अधिकारियों ने किया गिरफ्तार।

Padmavat Media

विज्ञान समिति की महिला प्रकोष्ठों में हर्षोल्लास से मनाया महिला दिवस व होली स्नेह मिलन समारोह उदयपुर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!