Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थान

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने मारी चार गोलियां; जयपुर में मचा हड़कंप

Reported By : Padmavat Media
Published : December 5, 2023 4:31 PM IST

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने मारी चार गोलियां; जयपुर में मचा हड़कंप

जयपुर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।

पवन जैन पदमावत ने जताया शोक
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की सूचना बहुत दुखद है।

इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतना ही कम है। ऐसी घटनाओं पर अविलंब कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, आरोपियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए।

ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपनी श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

Related posts

Delhi Crime: जांच एजेंसी के फर्जी अफसरों ने दिल्ली में की 3 करोड़ से ज्यादा की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार- आधी रकम बरामद

Padmavat Media

निम्स एवं बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू संपन्न, शोध-अनुसंधान एवं विनिमय कार्यक्रमों के साथ दोनों संयुक्त रूप से मिलकर करेंगे कार्य

डूंगरपुर पुलिस ने गुजरात और राजस्थान में सक्रिय किया मुखबिर तंत्र, तो हो गया चोरी का खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!