Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राहत शिविर मे वंचित परिवारो को पात्रता अनुसार करवाया गया आवेदन

Reported By : Padmavat Media
Published : May 26, 2023 6:27 PM IST

राहत शिविर मे वंचित परिवारो को पात्रता अनुसार करवाया गया आवेदन

सराड़ा । सराडा पंचायत समिति के थाणा पंचायत मे आयोजित दो दिवसीय मंहगाई राहत कैंप के दौरान पहले दिन गायत्री सेवा संस्थान एवं जुमियों स्मार्ट विलेज परियोजना के अन्तर्गत थाणा पंचायत के डायली, थाणा, बन्डोली, लालपुरीया आदि राजस्व गाँवो मे संस्थान के परियोजना सहायक रवि जोशी द्वारा मोबीलाईजेशन कर ग्रामीणों को शिविर मे आने हेतु प्रेरित किया गया। वही दूसरी ओर राहत कैंप मे स्मार्ट परियोजना के अंतर्गत हेल्प डेस्क स्टाॅल लगाकर पात्र परिवारो को विभिन्न योजनाओ मे आवेदन करवाए गए। राहत कैंप मे दुसरे दिन गायत्री सेवा संस्थान एवं जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे चल रहे “बाल विवाह मुक्त उदयपुर” अभियान के तहत सराडा प्रधान श्रीमति बसंतिदेवी मीणा, जिला परिषद सदस्य केशवलाल मीणा, तहसीलदार किर्ति भारद्वाज, विकास अधिकारी यादव साहब, पीईओ भावना गुप्ता, स्थानीय सरपंच रतनीदेवी मीणा, नठारा सरपंच फुलसिंह , पुरूषोत्तम मीणा, संस्थान सचिव सुभाष जोशी द्वारा “बाल विवाह मुक्त उदयपुर” पोस्टर का विमोचन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणो से बाल विवाह न करवाने हेतु शपथ दिलवाई गई।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी की अध्यक्ष व समाजसेवी ने थामा AAP का दामन, जानें कौन हसीना आर

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा का डाबी आगमन पर किया स्वागत

Padmavat Media

औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के फैसले पर शिंदे सरकार ने लगाई रोक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!