Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशनई दिल्लीराज्य

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, 2 माह में 9.3% महंगा हुआ पेट्रोल

Reported By : Padmavat Media
Published : July 1, 2021 8:17 AM IST

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, 2 माह में 9.3% महंगा हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपए और डीजल की कीमत 89.18 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर अपरिवर्तित रही।
दिल्ली में जून में पेट्रोल का मूल्य 4.58 रुपए और डीजल की कीमत 4.03 रुपए बढ़ी थी। इससे पहले मई में भी पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था। इस प्रकार दो महीने में पेट्रोल 8.41 रुपए (9.30 प्रतिशत) और डीजल 8.45 रुपए (10.47 प्रतिशत) महंगा हो चुका है।
देश के दूसरे शहरों में भी आज पेट्रोल डीजल के मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 104.90 रुपए और डीजल 96.72 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 99.80 रुपए और कोलकाता में 98.64 रुपए प्रति लीटर बिका। एक लीटर डीजल की कीमत चेन्नई में 93.72 रुपए और कोलकाता में 92.03 रुपए प्रति लीटर रही।

Related posts

जयगच्छीय जैन संत डॉ.पदमचंद्र महाराज का 58वां जन्मदिवस मनाया गया

Padmavat Media

ऋषभदेव में दिगंबर जैन समाज ने उत्तम मादर्व पर्व मनाया

Padmavat Media

‘न्यु पेंशन स्कीम एम्प्लोई फेडरेशन ऑफ राजस्थान की शाखा ऋषभदेव ने बस स्टैंड पर जलाई अधिसूचना

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!