Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

विश्व रक्तदाता दिवस पर करीब 80 समाजसेवी संस्थाओं का हुआ सम्मान 

Reported By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 10:31 AM IST
विश्व रक्तदाता दिवस पर करीब 80 समाजसेवी संस्थाओं का हुआ सम्मान 

पाली l राजकीय बांगड़ अस्पताल परिसर के ऑडिटोरियम में रक्त केंद्र पाली द्वारा आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस 2023 गिव ब्लड, गिव प्लाज्मा शेयर लाइफ, शेयर ओफन रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो अक्सर साझा करो 2023 की थीम पर विश्व रक्तदाता दिवस आयोजित किया गया जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि डॉ दीपक वर्मा प्राचार्य एवं नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज पाली अतिरिक्त अधीक्षक डॉक्टर आरके विश्नोई, पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एचपी तोषनीवाल स्थाई लोक अदालत के न्यायधीश श्रीमान देवेंद्र सिंह भाटी, उप नियंत्रक डॉक्टर पारस खींची, नर्सिंग अधीक्षक गोबर राम, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य श्री झूमर लाल पालीवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर रक्तदान के साथ मतदान की सभी मतदाताओं द्वारा शपथ दिलाई गई ।इस समारोह के भामाशाह श्री नेमीचंद सीरवी भीमालिया पाली जिन्होंने रक्त केंद्र के विकास कार्य हेतु आर्थिक सहयोग राशि की घोषणा की ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ दीपक वर्मा प्राचार्य एवं नियंत्रक ने बताया कि रक्तदान महादान इसलिए कहा जाता है कि रक्तदान को जीवन में बार बार किया जा सकता है जबकि शरीर के दूसरे अंगों का दान जीवन में एक बार या मरणोपरांत ही दान होता है पैथोलॉजी विभाग अध्यक्ष डाॅ. एचपी तोषनीवाल ने बताया कि 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस इसलिए मनाया जाता है कि उस दिन ए बी ओ आर एच ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वैज्ञानिक लैंड स्टनर ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान किया था इसके साथ ही डॉक्टर तोषनीवाल रक्तदान करवाने वाली सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया कि आपकी मेहनत से रक्त केंद्र ने नए-नए आयाम स्थापित किए हैं अतिरिक्त अधीक्षक डॉक्टर आरके विश्नोई ने बताया कि सभी समाज सेवी संस्थाओं के कैंप से आने वाले ब्लड थैलेसीमिया मरीजों को समय पर उपलब्ध करवाया जा रहा है
इसके साथ ही स्थाई लोक अदालत विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायधीश श्रीमान देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया की मैंने खुद जरूरतमंद मरीजों के लिए कई बार रक्तदान किया है रक्तदान के बाद शरीर में नई ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है भाटी ने 18 वर्ष से 50 वर्ष के सभी युवाओं को रक्तदान करने की अपील की l
अंत में रक्त केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉक्टर मांगीलाल चौधरी ने बताया कि नियमित रक्तदान द्वारा मोटापे को कम करना ,हार्ट अटैक की संभावना को कम करना , हाइपरटेंशन , डायबिटीज और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता हैl
इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा प्रत्याशी श्री महावीर सिंह सुकरलाई , प्रकाश चौधरी कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ महिलाओं और एनएमओ ग्रुप मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने रक्तदान किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर मांगीलाल चौधरी ने कियाl

 

Related posts

आलिया भट्ट और आयुष्‍मान खुराना उमैना एवं शमीम के किरदारों के लिये बिल्‍कुल परफेक्‍ट हैं’’ : निर्देशक काशिफ निसार

Padmavat Media

मुंबई में साकार होगा आस्था का विराट स्वरूप: कल 14 फरवरी को ऐतिहासिक भजन संध्या, 15 को श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी मंदिर का भव्य शिलान्यास

Padmavat Media

चलती कार में संबंध बना रहा था कपल, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, कट गया युवक का प्राइवेट पार्ट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!