Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़वेब सीरीज

वेब सीरीज सनी में काम करेंगे शाहिद कपूर!

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2021 3:04 PM IST

मुंबई– बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर वेबसीरीज सनी में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहिद कपूर और कृति सैनन फिल्मकार राज एंड डीके के साथ फिल्म ‘फर्जी’ में काम करने वाले थे लेकिन बाद में शाहिद कपूर और कृति सैनन दोनों ने ‘फर्जी’ में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। चर्चा है कि राज एंड डीके, शाहिद कपूर के साथ एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘सनी’ है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की वेब सीरिज ‘सनी’ फिल्म ‘फर्जी’ का ही नया वर्जन है।

शाहिद जल्द ही राज एंड डीके की इस वेब सीरिज के साथ अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘फर्जी’ की स्क्रिप्ट को 150 मिनट की फीचर फिल्म से बदलकर 10 एपिसोड की एक सीजन वाली वेब सीरीज में बदला गया है।

Related posts

ब्लॉक स्तरीय 67 वीं छात्र 11 वर्ष एवं 14 वर्ष आयु वर्ग विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिंवरी में संपन्न हुए।

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का पाली जिला में विस्तार किया

Padmavat Media

संदिग्ध अवस्था में एक ही रस्सी से लटकते मिले युवक युवती के शव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!